Woh Chand Khila Woh Tare Hanse

वो चाँद खिला वो तारे हँसे
ये रात अजब मतवाली है
वो चाँद खिला वो तारे हँसे
ये रात अजब मतवाली है
समझने वाले समझ गये हैं
ना समझे

ना समझे वो अनाड़ी हैं

वो चाँद खिला वो तारे हँसे
ये रात अजब मतवाली है
समझने वाले समझ गये हैं
ना समझे
ना समझे वो अनाड़ी हैं

चाँदी सी चमकती राहें
वो देखो झूम झूम के बुलायें
किरणों ने पसारी बाहें
कि अरमाँ नाच नाच लहराये
बाजे दिल के तार गाये ये बहार
उभरे है प्यार जीवन में
बाजे दिल के तार गाये ये बहार
उभरे है प्यार जीवन में
वो चाँद खिला वो तारे हँसे
ये रात अजब मतवाली है
समझने वाले समझ गये हैं
ना समझे
ना समझे वो अनाड़ी हैं

किरणो ने चुनरिया तानी
बहारें किस पे आज हैं दीवानी
चन्दा की चाल मस्तानी
है पागल जिसपे रात की रानी
तारों का जाल ले ले दिल निकाल
पूछो न हाल मेरे दिल का
तारों का जाल ले ले दिल निकाल
पूछो न हाल मेरे दिल का
वो चाँद खिला वो तारे हँसे
ये रात अजब मतवाली है
समझने वाले समझ गये हैं
ना समझे
ना समझे वो अनाड़ी हैं
वो चाँद खिला वो तारे हँसे
ये रात अजब मतवाली है
Log in or signup to leave a comment

NEXT ARTICLE