Megha Chhaye Aadhi Raat

मेघा छाए आधी रात
बैरन बन गई निंदिया
मेघा छाए आधी रात
बैरन बन गई निंदिया
बता दे मैं क्या करूँ
मेघा छाए आधी रात
बैरन बन गई निंदिया

सब के आँगन दिया जले रे मोरे आँगन जिया
हवा लागे शूल जैसी
ताना मारे चुनरिया
सब के आँगन दिया जले रे मोरे आँगन जिया
हवा लागे शूल जैसी
ताना मारे चुनरिया
आयी हैं आँसू की बारात
बैरन बन गई निंदिया
बता दे मैं क्या करूँ
मेघा छाए आधी रात
बैरन बन गई निंदिया

आ रूठ गए रे सपने सारे टूट गई रे आशा
नैन बहे रे गंगा मोरे
फिर भी मन है प्यासा
रूठ गए रे सपने सारे टूट गई रे आशा
नैन बहे रे गंगा मोरे
फिर भी मन है प्यासा
केसे कहु रे मन की बात
बैरन बन गई निंदिया
बता दे मैं क्या करूँ
मेघा छाए आधी रात
बैरन बन गई निंदिया
Log in or signup to leave a comment

NEXT ARTICLE