एक समय पर दो बरसातें
एक समय पर दो बरसातें
बादल के संग आँख भी भरसे
चारों ओर है जल-थल जल-थल
चारों ओर है जल-थल जल-थल
फिर भी प्यासा मनवा तरसे
एक समय पर दो बरसातें
उमड-घुमड जब छायीं घटायें
नीर बरसेगा सबने जाना
उमड-घुमड जब छायीं घटायें
नीर बरसेगा सबने जाना
कोई न जाने दिल में तूफ़ाँ
कब आ जाये और किधर से
एक समय पर दो बरसातें
बादल के संग आँख भी भरसे
चारों ओर है जल-थल जल-थल
फिर भी प्यासा मनवा तरसे
एक समय पर दो बरसातें
आग लगी है दिल में लेकिन
देख रहा है आँख का पानी
आग लगी है दिल में लेकिन
देख रहा है आँख का पानी
शोलों के संग बहती नदिया
निकल रही है एक ही घर से
एक समय पर दो बरसातें
बादल के संग आँख भी भरसे
चारों ओर है जल-थल जल-थल
फिर भी प्यासा मनवा तरसे
एक समय पर दो बरसातें
Đăng nhập hoặc đăng ký để bình luận
Đăng nhập
Đăng ký