Woh To Chale Gaye Ae Dil

वो तो चले गये ऐ दिल
याद से उनकी प्यार कर
वो तो चले गये ऐ दिल
याद से उनकी प्यार कर
जीने मे क्या मज़ा रहा
मौत का इंतज़ार कर
वो तो चले गये ऐ दिल
याद से उनकी प्यार कर

तुझको खुशी से क्या गरज़
गम है तेरे नसीब मे
तुझको खुशी से क्या गरज़
गम है तेरे नसीब मे
खुशियो की आस छोड़ दे
गम को गले का हार कर
जीने मे क्या मज़ा रहा
मौत का इंतज़ार कर
वो तो चले गये ऐ दिल
याद से उनकी प्यार कर

भूल जो दिन बहार के
देख ना खाब प्यार के
भूल जो दिन बहार के
देख ना खाव्ब प्यार के
दिल तो निसार कर दिया
जान भी अब निसार कर
जीने मे क्या मज़ा रहा
मौत का इंतज़ार कर
वो तो चले गये ऐ दिल
याद से उनकी प्यार कर
Đăng nhập hoặc đăng ký để bình luận

ĐỌC TIẾP