Saaiyaan

इक बंजारा इक तारे पर कब से गावे
जीवन है इक डोर डोर उलझे ही जावे
आसानी से गिरहें खुलती नहीं है
मन वो हठीला है जो फिर भी सुलझावे
राही का तो काम है चलता ही जावे
साइयाँ वे साइयाँ वे
सुन सुन साइयां वे
साइयाँ वे साइयाँ वे

तिनका तिनका चिड़िया लावे
ऐसे अपना घर वो बनावे
ज़र्रा ज़र्रा तू भी जोड़ के इक
घिरौन्दा बना

बूँद बूँद है बनता सागर
धागा धागा बनती चादर
धीरे धीरे यूँ ही तू भी अपना
जीवन सजा
सींचता है यहाँ जो बगिया को
वही फूल भी पावे
राही का तो काम है चलता ही जावे
साइयाँ वे साइयाँ वे
सुन सुन साइयां वे
साइयाँ वे साइयाँ वे

दिन है पर्वत जैसे भारी
रातें बोझल बोझल सारी
तू ये सोचता है राह कैसे
आसान हो

सारी अनजानी है राहें
जिनमें ढूँढें तेरी निगाहें
कोई ऐसा पल जो आज या कल
मेहरबान हो
घूमें कब से डगर डगर
तू मन को ये समझावे
राही का तो काम है चलता ही जावे
साइयाँ वे साइयाँ वे
साइयाँ साइयाँ वे
साइयाँ वे साइयाँ वे
इक बंजारा इक तारे पर कब से गावे
जीवन है इक डोर डोर उलझे ही जावे
आसानी से गिरहें खुलती नहीं है
मन वो हठीला है जो फिर भी सुलझावे
राही का तो काम है चलता ही जावे
साइयाँ वे साइयाँ वे
सुन सुन साइयां वे
साइयाँ वे साइयाँ वे
Log in or signup to leave a comment

NEXT ARTICLE