Chhoti Si Yeh Zindagani

छोटी सी ये ज़िंदगानी रे
चार दिन की जवानी तेरी
हाय रे हाय
ग़म की कहानी तेरी
छोटी सी ये ज़िंदगानी रे
चार दिन की जवानी तेरी
हाय रे हाय
ग़म की कहानी तेरी

शाम हुई ये देश बीराना
तुझको अपने बलम घर जाना सजन घर जाना
शाम हुई ये देश बीराना
तुझको अपने बलम घर जाना सजन घर जाना
राह में मूरख मत लुट जाना मत लुट जाना
छोटी सी ये ज़िंदगानी रे
चार दिन की जवानी तेरी
हाय रे हाय
ग़म की कहानी तेरी
छोटी सी ये ज़िंदगानी रे
चार दिन की जवानी तेरी
हाय रे हाय
ग़म की कहानी तेरी

बाबुल का घर छूटा जाये
अंखियन घोर अँधेरा छाये जी दिल घबराये
बाबुल का घर छूटा जाये
अंखियन घोर अँधेरा छाये जी दिल घबराये
आँख से टपके दिल का खज़ाना
दिल का खज़ाना
छोटी सी ये ज़िंदगानी रे
चार दिन की जवानी तेरी
हाय रे हाय
ग़म की कहानी तेरी
छोटी सी ये ज़िंदगानी रे
चार दिन की जवानी तेरी
हाय रे हाय
ग़म की कहानी तेरी
Log in or signup to leave a comment

NEXT ARTICLE